मुक्केबाज नीतू ने राष्ट्रमंडल खेलों में बनाया दबदबा

बॉक्सिंग में शानदार है नीतू का सफर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज नीतू गंघास ने बुधवार को महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर राष्ट्रमंडल खेलों में एक पदक पक्का कर दिया। दो बार की युवा स्वर्ण पदक विजेता नीतू (21 वर्ष) को क्वार्टर फाइनल के तीसरे और अंतिम राउंड में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लाइड के स्वेच्छा से रिटायर होने (एबीडी) के बाद विजेता घोषित किया गया। कॉमनवेल्थ 2022 में नीतू ने बॉक्सिंग में पहल.......

हॉकी में अच्छी टीमों के खिलाफ फिसड्डी खेल

इंग्लैंड ने भारत को दी 3-1 से शिकस्त वंदना ही कर सकीं सिर्फ एक गोल बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है। अपने तीसरे मुकाबले में सविता पूनिया की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1-3 से हार गई। भारत के लिए मैच में इकलौता गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया। वहीं, इंग्लैंड के लिए पहला गोल जिसेल एंसली और दूसरा गोल टेस होवार्ड ने किया। हन्ना मार्टिन ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। भा.......

मुरली श्रीशंकर और अनीस याहिया लम्बीकूद के फाइनल में

चार अगस्त को होगा फाइनल बर्मिंघम। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक मुरली श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों की लम्बीकूद के क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहुंच गए हैं वहीं, मुहम्मद अनस याहिया शीर्ष आठ में जगह बनाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए। फाइनल चार अगस्त को होगा। 23 वर्षीय मुरली ने स्वर्ण पदक की दावेदारी पेश कर दी है। मुरली अकेले प्रतिभागी थे, जिन्होंने आठ मीटर के क्वालीफाइंग मार्क को पार किया। मुरली ग्रुप ए में पहले प्रयास में 8.......

भारतीय बैडमिंटन टीम को मलेशिया ने दिया झटका

हमारे शटलरों को रजत पदक से करना पड़ा संतोष बर्मिंघम। भारतीय बैडमिंटन टीम को मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय बैडमिंटन टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने का सपना अधूरा रह गया। भारत को रजत से ही संतोष करना पड़ा। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। तब भारत ने फाइनल में मलेशिया को हराया था।  पहल.......

वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर ने जीता रजत पदक

भारत को इस खेल में मिले आठ पदक बर्मिंघम। भारत के विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत लिया है। वह पुरुषों के 96 किग्रा भारवर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। विकास ने देश को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 12वां पदक दिलाया। यह वेटलिफ्टिंग में आठवां पदक है। विकास ने स्नैच राउंड में 155 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने रजत जीतने के लिए कुल 346 किग्रा भार उठाया। विकास से आगे समोआ के डॉन ओपेलोग रहे। ओपेलोग .......

वाराणसी की वेटलिफ्टर पूनम का मेडल जीतने का सपना टूटा

2014 में पिता ने दो भैंस बेच भेजा था ग्लास्गो खेलपथ संवाद बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पूनम यादव महिलाओं के 76 किलोग्राम भारवर्ग में देश को पदक दिलाने से चूक गईं। अगर पूनम पदक जीत लेतीं तो इस इवेंट में यह वेटलिफ्टिंग में भारत का आठवां पदक होता। पूनम ने स्नैच में 98 किलोग्राम वजन उठाया था। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 116 किलोग्राम वजन उठाने का लक्ष्य रखा था। शुरुआती दो प्रयास में वो फेल रहीं, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने वजन .......

आज टोक्यो की हार का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

मेजबान को उसी के घर में हराने की चुनौती बर्मिंघम। भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराकर उत्साहित है। तीसरे मैच में टीम मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में मिली हार का बदला लेना होगा। भारतीय टीम ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड से 3-4 से हार गई थी। पूल ए के मैच में कप्तान सविता पूनिया की टीम इंग्लैंड को हराकर टोक्यो की हार का बदला लेने के सा.......

किस्मत ने हरजिंदर कौर को दिलाया कांस्य

वेटलिफ्टिंग में सात पदक समेत भारत ने अब तक कुल नौ मेडल जीते बर्मिंघम। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने 71 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने कुल 212 किलोग्राम वजन उठाकर देश को नौवां पदक दिलाया। हरजिंदर ने फाइनल मुकाबले में स्नैच राउंड में 93 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 119 किलोग्राम वजन उठाया। इंग्लैंड की साराह डेविस ने कुल 229 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं, कनाडा की एलेक्सिस एशवर्थ ने 214 किलोग्राम वजन उठाक.......

लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंची

न्यूजीलैंड को हराकर रजत पदक किया पक्का बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का सातवां पदक सोमवार (एक अगस्त) को पक्का हो गया है। महिला लॉन बॉल टीम ने इतिहास रचते हुए रजत पदक पक्का कर लिया है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में नॉरफ्लॉक आइसलैंड को हराया था। लवली चौबे (पहले), पिंकी (दूसरे), नयनमोनी सैकिया (तीसरे) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) की भ.......

भारत की घाना पर 11-0 की धमाकेदार जीत

राष्ट्रमंडल इतिहास में सबसे बड़ी जीत, हरमन की हैटट्रिक बर्मिंघम। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पूल-बी में अपने पहले मैच में भारत ने घाना को 11-0 से रौंद दिया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2006 मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने त्रिनिदाद एंड टोबैगो को 10-1 से हराया था। राष्ट्रमंडल खेलों में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम.......